फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: फंदे पर लटका मिला विवाहिता और युवती का शव, ये बोले परिजन; पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 26 Oct 2026 10:08 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

गांव कवाल में अनीता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। ससुराल वाले फरार हैं। वहीं मसूरपुर में प्रियंका का शव भी लटका मिला। परिजनों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानसठ स्थित गांव कवाल में सोमवार रात विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

गांव कवाल निवासी वेदप्रकाश के पुत्र राहुल की पत्नी अनीता (25) का शव सोमवार रात घर में फंदे पर लटका मिला। ससुराल वालों का कहना था कि अनीता ने आत्महत्या की है। विवाहिता की मौत के बाद ससुराल के लोग फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मंसूरपुर क्षेत्र के गांव अभीपुरा से मृतका के पिता प्रवेंद्र परिजनों के साथ गांव कवाल पहुंचे। 
 

मायके वालों ने अनीता की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ ऋषिका सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मंसूरपुर गांव में सोमवार को प्रियंका (20) ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के खेतों से लौटने पर घटना का पता चला और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच अधिकारी शिखर चौधरी ने बताया कि परिजनों का कहना है कि प्रियंका ने आत्महत्या की है। मगर कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें