फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक इरादे नाकाम : आखिर जेल गया शातिर जावेद, डीआईजी ने घंटों की पूछताछ, बरामद हुए थे चार टाइम बम

Sun, 18 Feb 2024 12:18 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : टाइम बम के साथ गिरफ्तार किए गए शातिर जावेद को जेल भेज दिया गया है। यूपी एटीएस की टीम ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर उसके खौफनाक इरादे नाकाम कर दिए थे। वहीं, जेल जाने से पहले शनिवार को डीआईजी ने उससे घंटों पूछताछ की।
विज्ञापन
आरोपी जावेद को लेकर जाती STF व बरामद टाइम बम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाइम बोतल बम (आईईडी) बनाकर बेचने के लिए ले जाते समय गिरफ्तार किए गए जावेद को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश कर दिया। उससे चार बम बरामद हुए थे। उधर, सहारनपुर रेंज के डीआईजी अजय साहनी ने शहर कोतवाली पहुंच कर उससे पूछताछ की।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के मिमलाना रोड निवासी जावेद पुत्र जरीफ को चार टाइम बोतल बम (आईईडी) के साथ काली नदी पुल के पास से मेरठ की एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में टीम को बताया कि उसने प्रेमपुरी निवासी मूल रूप से शामली के बंतीखेड़ा की रहने वाली इमराना के ऑर्डर पर बम बनाए थे। उसे पहले 10 हजार रुपये दिए थे। बाद में 40 हजार रुपये देने का वादा किया था। वह बमों को इमराना को देने गया तो वहां उसे पकड़ लिया गया।

एसटीएफ ने इमराना की तलाश में दबिश दी थी, लेकिन वह पकड़ी नहीं जा सकी थी। एसटीएफ के दरोगा ने शहर कोतवाली में जावेद व इमराना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बम निरोधक दस्ता ने बमों की जांच पड़ताल करने के बाद उन्हें निष्क्रिय कर सुरक्षित स्थान जंगल में दबा दिया था। शनिवार को मेडिकल कराने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी जावेद का चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इससे पहले सहारनपुर रेंज के डीआईजी अजय साहनी ने एसएसपी अभिषेक सिंह के साथ कोतवाली पहुंच कर जावेद से पूरे मामले की जानकारी ली। डीआईजी अजय साहनी ने कहा कि बम प्रकरण में एसटीएफ मेरठ की टीम कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ें: BKU की पंचायत में बड़ा निर्णय: 'आंदोलन में टिकैत परिवार के एक सदस्य को खानी होगी गोली, हम पीछे नहीं हटेंगे'
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों में रही दहशत
सूत्र बताते हैं कि जावेद से मिले बम खतरनाक थे। उन्हें बरामदगी के पुलिस टीम ने जावेद के पास ही रखे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों में दहशत बनी रही। रात में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी सतर्क रहे।

यह भी पढ़ें: टाइम बम से खलबली: स्लीपर सेल मॉड्यूल या चुनाव में दंगों की तैयारी? IB को इन सवालों के जवाबों की तलाश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें