फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: इंस्टाग्राम पर बोला युवक, घूमने चलोगी... फिर सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

Mon, 23 Sep 2024 10:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

बुढ़ाना की एक किशोरी को युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और फिर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुढ़ाना की एक किशोरी की दोस्ती इंस्टाग्राम पर दूसरे समुदाय के युवक से हो गई। युवक ने बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। सोमवार को युवती अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि इंस्टाग्राम पर क्षेत्र की एक किशोरी की दूसरे समुदाय के युवक के साथ दोस्ती हो गई। युवक उनकी परचून की दुकान पर आने जाने लगा। आरोप है कि किशोरी को बहला फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने का वीडियो बनाया। इसके बाद किशोरी को भेजकर लगतार ब्लैकमेल करने लगा। 
युवक से परेशान किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। पुलिस ने बताया कि नाबालिग की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें