फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: भाई को बचाने के लिए दे दी अपनी जान की कुर्बानी, मामला जानकर रो पड़ेंगे

Mon, 23 Sep 2024 07:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

खतौली में करंट की चपेट में आए भाई को बचाने के प्रयास में जालुद्दीन की जान चली गई। दूसरा भाई झुलस गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जालुद्दीन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खतौली के गांव खोकनी में एलटी लाइन की चपेट में आए भाई नौसीन को बचाने के प्रयास में जालुद्दीन (35) की मौत हो गई। नौसीन भी झुलस गया। पुलिस ने बेगराजपुर मेडिकल कालेज पहुंचकर मामले की जानकारी ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव खोकनी निवासी नौसीन का मकान जंगल के निकट है। वह सुबह के समय जंगल गया था। इस दौरान वह घर के निकट ही एलटी विद्युत लाइन पर पड़े तार की चपेट में आ गया। भाई को बचाने के प्रयास में जालुद्दीन भी करंट की चपेट में आ गया। वहां मौजूद बच्चों ने शोर मचा दिया। परिजनों ने वहां पहुंचकर दोनों भाइयों को किसी तरह करंट से छुड़ाया। दोनों भाइयों को गांव के ही एक चिकित्सक को दिखाया। गंभीर अवस्था में जालुद्दीन को खतौली में चिकित्सक के यहां भेजा गया। वहां से उसे बेगराजपुर मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों को उसे मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें