फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में बीकॉम ने बीएससी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट में बीकॉम ने बीएससी को हराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन क्रिकेट मैच खेले गए। महिला एवं पुरुष वर्ग के अलग-अलग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
क्रिकेट पुरुष वर्ग के पहले मुकाबले में बीकॉम प्रथम वर्ष ने बीएससी को 40 रन से हराया। दूसरे मुकाबले में बीएफए ने बीकॉम तृतीय वर्ष की टीम को 45 रन से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में बीकॉम द्वितीय वर्ष 28 रन तथा चौथे मैच में बीएफए की टीम पांच विकेट से जीती।
विज्ञापन

महिला वर्ग का पहला मुकाबला बीए द्वितीय एवं बीकॉम द्वितीय वर्ष के बीच हुआ जिसमें बीकॉम द्वितीय वर्ष की टीम आठ विकेट से जीती। दूसरे मुकाबले में बीएफए ने बीकॉम तृतीय वर्ष को, तीसरे मैच में बीए द्वितीय वर्ष ने बीएससी को हराया। निर्णायक अंकित धामा, सौरभ शर्मा, सूरज, सार्थक, ऐश्वर्या एवं स्कोरर विश्वजीत, यश, अंशिका एवं मोनिका रहे।
विज्ञापन

संचालन खेल विभागाध्यक्ष अंकित धामा ने किया। इस मौके पर डा. दीपक मलिक, डा. नावेद अख्तर, डा. रवि अग्रवाल, डा. मोहिनी पंवार, डा. अमित कुमार, एकता मित्तल, डा. दीपक गर्ग, देवेश गुप्ता, मानसी, सपना, गीतिका, सोनम, अकांक्षा, गरिमा, कमर रजा, कृष्ण कुमार, प्रिंस चौधरी, आशीष पाल, संकेत जैन, कुशलवीर सिंह, दीपक गुप्ता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें