फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, नहीं उठा कूड़ा

विज्ञापन
नगर पालिका में हड़ताल के चलते खड़े वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सफाई कर्मचारी संघ नगर पालिका के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार रखा। कूड़ा उठाने वाले वाहनों को नगर पालिका परिसर से बाहर नहीं निकाला गया। डलावघरों से कूड़ा नहीं उठाया गया। शाम को पालिका अधिकारियों से वार्ता के बाद सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को काम पर लौटने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

तीन फरवरी को सफाई कर्मचारी संघ की ओर से ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी को ज्ञापन देकर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई थी। मांग पूरी नहीं होने पर बृहस्पतिवार को सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। कूड़ा उठाने वाले वाहनों को पालिका परिसर से बाहर नहीं निकाला गया। इसके चलते डलावघरों में कूड़े के ढेर लगे रहे। शाम को पालिका संघ के पदाधिकारियों और नगर पालिका अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। संघ के अध्यक्ष राजेश उटवाल ने बताया कि मृतक संविदा कर्मचारियों के परिजनों को आउटसोर्सिंग पर नियुक्ति दिलाने का आश्वासन दिया गया है। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों की कुछ और मांगों पर सहमति बन गई है। इसके चलते शुक्रवार से सफाई कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें