फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: नाम पूछकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जिम संचालक को पीटा, युवती से भी खींचतान; 15 पर FIR

Mon, 13 Jul 2026 04:37 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

जिम संचालक महताब एक युवती के साथ छोले भटूरे खा रहा था। तभी 15-20 बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। युवती के साथ भी अभद्रता और खींचतान की। पुलिस ने पांच नामजद समेत 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
युवक की पिटाई करते बजरंग दल कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला परिषद मार्केट के पास दुकान में हिंदू युवती के साथ छोले भटूरे खा रहे शामली के थानाभवन के रहने वाले जिम संचालक पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। कोर्ट रोड पर खींचकर पीटा गया। बीच-बचाव कराने आई युवती के साथ भी खींचतान हुई। मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। पुलिस ने जिम संचालक को सिविल लाइन थाने ले गई। युवती का कहना है कि वह जिम संचालक के साथ अपनी मां की दवाई लेने के लिए आई थी। पुलिस ने युवती की ओर से गौरव शर्मा, कुशलवीर, शुभम, प्रशांत शर्मा, लोकेश सैनी व 10 अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

 

रविवार शाम छोले-भटूरे की दुकान पर बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंचे। यहां छोले-भटूरे खा रहे युवक से नाम पूछा। आरोप है कि युवक ने अपना नाम आशु शर्मा बताया। युवती ने भी अपने परिजनों से बात कराने से इन्कार कर दिया।
 

इस बीच युवक की पहचान थानाभवन के जिम संचालक महताब के रूप में होने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। महताब को दुकान के बाहर खींच लिया और उसकी पिटाई की गई। युवती ने बीच-बचाव का प्रयास किया, इस दौरान उसके साथ भी खींचतान हुई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी अमित जैन का कहना हैं कि युवक को पीटा गया है। युवती की तहरीर पर मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
 
विज्ञापन

युवती ने यह बताई कहानी
पुलिस के सामने युवती ने बताया कि वह शामली के गांव की रहने वाली है और जिम संचालक को जानती है। उसकी मां बीमार है, जिस कारण वह उसके साथ जिला परिषद मार्केट से दवाई लेने आई थी। दोनों दुकान पर छोले-भटूरे खाने लगे, इसी दौरान यह हंगामा हुआ।

दुकान पर कर रहे थे अशालीन व्यवहार : रवि
बजरंग दल के जिला संयोजक रवि चौधरी का आरोप है कि युवक दुकान अशालीन हरकत कर रहा था। संगठन के कार्यकर्ताओं ने नाम पूछा तो गलत बताया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें