मुजफ्फरनगर में पहाड़ी चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ की एएनटीएफ ऑपरेशन यूनिट (एंटी नारकोटिस टास्क फोर्स) ने मुजफ्फरनगर में शाहपुर कस्बे के मंसूरपुर तिराहे से कार सवार नशीले पदार्थ के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से एक 1.20 करोड़ रुपये कीमत की 10 किलो पहाड़ी चरस बरामद की गई है। बताया गया कि चरस चमौली से परासौली ले जाई जा रही थी।
सीओ बुढ़ाना हिमांशु गौरव ने बताया कि एंटी नारकोटिस टास्क फोर्स यूनिट के सीओ राजेश कुमार की टीम के साथ थाना शाहपुर पुलिस ने भौराकलां निवासी आकाश कुमार, बुढ़ाना क्षेत्र के गांव कमरुद्दीन नगर निवासी सुमित राठी और परासौली निवासी राधेश्याम को शाहपुर कस्बे के मंसूरपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से लगभग एक करोड़ बीस लाख कीमत की दस किलो पहाड़ी चरस बरामद की गई।