फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते दरोगा को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Tue, 16 Jan 2024 05:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम ने भोपा थाने में तैनात दरोगा को दस हजार की रिश्वत लेते हृुए पकड़ा है।
विज्ञापन
रिश्वत - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम ने भोपा थाने में तैनात दरोगा को 10 हजार की रिश्वत लेते हृुए पकड़ा है। फिलहाल आरोपी दरोगा से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


भोपा क्षेत्र निवासी हिमांशु ने टीम से दरोगा की शिकायत कर कहा था कि वह एक मुकदमे में धारा हल्की करने के नाम पर दस हजार रुपये मांग रहा है।

इस शिकायत पर मंगलवार को एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम ने कार्रवाई कर हिमांशु की मदद से आरोपी दरोगा को रुपये बरामद कर रंगे हाथ पकड लिया। टीम प्रभारी सुभाष चंद्र का कहना है कि फिलहाल आरोपी दरोगा से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें