टक्कर से सड़क पर गिरे छात्राएं और चालक
टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ई-रिक्शा चालक मोनू सहित सभी छात्राएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत मदद शुरू की।
घायलों को पीएचसी पहुंचाया गया
ग्रामीणों ने दूसरी एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को पुरकाजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रभारी चिकित्सक डॉ. सुमित कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त एम्बुलेंस गांव तुग़लकपुर में मरीज लेने जा रही थी और कोहरे के कारण यह हादसा हुआ।
प्राथमिक उपचार के बाद ई-रिक्शा चालक मोनू और छात्रा निशा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायल छात्राओं का उपचार पुरकाजी पीएचसी में जारी है।