फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: बाइक को टक्कर मारकर कार ने खाई कई पलटियां, पेड़ से टकराई, दंपती समेत तीन की मौत

Fri, 16 May 2025 07:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

बुढ़ाना निवासी कपिल अपनी पत्नी ममतेश को दवा दिलाने मुजफ्फरनगर जा रहा था। शाहपुर थाना क्षेत्र में किनौनी गेट के पास हादसा हो गया। तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
हादसे के बाद पेड़ से टकराई कार और पास ही पड़ी बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना मार्ग पर किनौनी गेट के पास कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दंपती और कार सवार महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

 

मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी मजदूर कपिल कश्यप (34) अपनी पत्नी ममतेश (32) को बाइक पर दवा दिलाने के लिए मुजफ्फरनगर डॉक्टर के पास जा रहा था। जब वे शाहपुर थाना क्षेत्र में किनौनी गेट के पास पहुंचे, तो विपरीत दिशा से आ रही कार से उनकी बाइक टकरा गई।

यह भी पढ़ें...
Saharanpur: सीएमओ का वरिष्ठ सहायक 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, चार साल से युवती को कर रहा था परेशान    
 
विज्ञापन

कार का ये हाल हो गया। - फोटो : अमर उजाला
कार ने कई पलटे खाए और पेड़ से जा टकराई। हादसे में कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार ममतेश और कार सवार नया गांव मंधेड़ा निवासी रमेशो देवी की भी मौत हो गई। घायल सुरेंद्र सिंह, शुभम, दीपक और रितिक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मृतकों के परिजनों को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें