फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: भाई-बहन को डसकर कमरे में ही घूमता रहा सांप, मां की आंख खुली तो मची चीख-पुकार, दोनों की मौत

Mon, 18 Aug 2025 07:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

फुगाना थाना क्षेत्र के गांव करौदा महाराज में रविवार रात तमन्ना और पारस बिस्तर पर सो रहे थे। देर रात मां की आंख खुली तो बच्चे तड़प रहे थे और सांप घर में एक कोने में बैठा था। बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
भाई बहन की जन्माष्टमी की फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फुगाना थाना क्षेत्र के करौदा महाजन गांव में रविवार रात बिस्तर पर सोई कक्षा तीन की छात्रा तमन्ना और उसके भाई कक्षा दो के छात्र पारस को सांप ने डस लिया। दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन शामली अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन दोनों की मौत हो गई। अस्पताल से लौटते हुए परिजन दोनों को बचाने के लिए झाड़-फूंक के लिए भी लेकर गए।
विज्ञापन


करौदा महाजन निवासी राजेश कुमार पंजाब के जालंधर में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नि प्रतिभा अपनी बेटी तमन्ना (11) और बेटे पारस (07) के साथ गांव में रह रहती है। रविवार रात भाई-बहन बिस्तर पर सो रहे थे। इसी दौरान सांप ने पारस के होंठ और तमन्ना की उंगली पर डस दिया। देर रात दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। मां की आंख खुली। गांव के ही   चिकित्सक को बुलाकर दिखाया गया। 

चिकित्सक के सुझाव पर परिजन दोनों को शामली चिकित्सालय में ले जाने लगे। इसी दौरान कमरे के कोने में बैठा सांप दिखाई दिया। ग्रामीणों ने सांप को जिंदा पकड़वाकर जंगल में छुड़वा दिया। भाई बहन को परिजन शामली ले गए, जहां उपचार के दौरान सोमवार को दोनों की मौत हो गई।

जालंधर से पिता राजेश कुमार भी अस्पताल पहुंचे। शामली से लौटते हुए परिजन दोनों बच्चों को झाड़-फूंक कराने के लिए भी लेकर पहुंचे।
 
विज्ञापन

करौदा में गम, घर पर पसरा सन्नाटा
ग्रामीण राजेश के घर सन्नाटा पसरा है। देर शाम तक दोनों बच्चों को लेकर परिजन नहीं पहुंचे थे। सर्पदंश की जानकारी मिलते ही सुबह से ही घर पर ग्रामीणों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया था।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: सवा करोड़ की स्मैक के साथ पकड़े दो तस्कर, ऑर्डर देकर लापता हो गया ग्राहक, ऐसे फंसे    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें