फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पुलिस की गिरफ्त से भागे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत, जेल लेकर जा रहे थे सिपाही

Mon, 16 May 2022 04:58 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में पुलिस गिरफ्त से भाग रहे आरोपी को ट्रक ने कुचल डाला। हादसे में आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिसकर्मी आरोपी को शांति भंग के मामले में जेल लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
muzaffarnagar news, up crime news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में शांति भंग के मामले में जेल ले जाने के दौरान आरोपी पुलिस की बाइक से कूदकर भागने लगा। इसी दौरान शाहपुर में वह ट्रक की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भौराकलां पुलिस ने शांतिभंग की धारा में सिसौली की नई आबादी निवासी अंकित पुत्र यशपाल का चालान किया था। मजिस्ट्रेट कोर्ट बुढ़ाना ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश कर दिए। पुलिसकर्मी आरोपी को बाइक पर बैठाकर जेल ले जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: BKU split: 36 साल में टुकड़े-टुकड़े होती रही भाकियू, यूपी में ही बने 12 संगठन, यह है बिखराव का सबसे बड़ा कारण
विज्ञापन


शाहपुर में बुढ़ाना मार्ग पर आरेापी ने बाइक से कूदकर फरार होने का प्रयास किया। लेकिन वह  पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी हादसे में मौत हो गई।  
विज्ञापन


बाइक सवार सिपाही पवन व पीआरडी का जवान संजय बाइक से गिर गए और घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को हटाने के साथ घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भिजवाया । एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ बुढाना विनय गौतम, सीओ फुगााना शरद चंद शर्मा मौके पर पहुंच गए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें