फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: रुड़की में जेलर की हत्या का प्रयास करने वाले शातिर पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी फरार

Sun, 13 Mar 2022 03:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

पुलिस ने बताया कि घायल हुए बदमाश ने 3 दिन पूर्व देवबंद जेल के जेलर रीवन सिंह पर फायरिंग की थी
विज्ञापन
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के शाहपुर बुढ़ाना मोड़ पर बदमाशों और पुलिस के बीच हुई फायरिंग में एक शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी जंगल में घुसकर फरार हो गया। काम्बिंग के बावजूद भी फरार बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आ सका। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घायल हुए बदमाश ने 3 दिन पूर्व देवबंद जेल के जेलर रीवन सिंह पर फायरिंग की थी। आरोपी के पास से एक बाइक व तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। 

सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि बुढ़ाना मोड़ चोकी पुलिस अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाए हुए थी,  इसी दौरान पुलिस द्वारा बगैर नंबर की बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  गिरफ्तार : दो सहेलियों ने पहले जमकर गटकी बीयर, फिर अनजान युवक के घर पहुंचकर किया ऐसा काम, हुआ परेशान

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा फायरिंग करता हुआ गन्ने के खेतों में घुस कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और फरार बदमाश की तलाश में जंगल में कांबिंग की। लेकिन फरार बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन


सीओ सिटी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश देवबंद क्षेत्र के गांव रनखण्डी निवासी नीरज पुत्र जयपाल है, जिसके विरूद्ध संगीन धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। नीरज 3 दिन पूर्व देवबंद कारागार के जेलर रीवन सिंह पर हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें