फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: घर में मिला सांप, थैले में डालने के बजाय गले में डालकर वीडियो बनवाने लगा युवक, डसने से मौत

Mon, 22 Sep 2025 04:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

भोपा में पड़ोसी के घर में सांप होने की सूचना पर आए मोहित ने उसे झट से पकड़ लिया। इसके बाद सांप को गले में डालकर वीडियो बनवाने लगा। तभी सांप ने उसके हाथ डस लिया। खेल-खेल में मोहित की जान चली गई। 
विज्ञापन
सांप को गले में लटकाकर वीडियो बनवाता मोहित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंशी प्रेमचंद की कहानी मंत्र में सांपों से खेलते कैलाश को सांप ने डसा तो भगत ने मंत्र फूंककर जान बचा ली थी। हकीकत में भला ऐसा कहां होता है। मोरना में मोहित (24) ने पड़ोसी के घर में निकले सांप को पकड़ा और तमाशा दिखाने लगा। इकट्ठे हुए लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। मोबाइल में कैद हुआ मौत का जिंदगी पर झपट्टा। 
विज्ञापन

 

सांप ने मोहित के हाथ पर डस लिया। इसके बाद ना दवा काम आई और ना ही किसी भगत के मंत्र... रह गया सिर्फ अफसोस। हालत खराब होने पर प्राइवेट डॉक्टर से इलाज भी कराया और झाड़ फूंक भी कराई लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। 
 

मोरना के मंगल प्रजापति के घर शनिवार रात पर्दे पर सांप दिखाई दिया। परिवार ने शोर मचाया। पड़ोसी मोहित ने मौके पर पहुंचकर पलभर में सांप को पकड़ लिया। यहीं से जिंदगी और मौत के बीच 60 सेकेंड का खेल शुरू हुआ। पास खड़े लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। मोहित ने सांप को थैले के बजाए गले में डालकर तमाशा दिखाना शुरू कर दिया। 
 
विज्ञापन

कुछ लोगों ने टोका तो कुछ वीडियो बनाते रहे। गले से निकालते वक्त सांप ने हाथ में डस लिया। लोगों के कहने पर सांप को थैले में डालकर छुड़वाया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद मोहित की हालत बिगड़ने लगी। पहले प्राइवेट डॉक्टर के यहां उपचार कराया गया। फिर झाड़-फूंक से लेकर जिंदगी बचाने का हर जतन किया, लेकिन मौत ने दस्तक दे दी थी। देर रात पीड़ित की जान चली गई।

ये भी देखें...
Meerut: राज्यपाल बोलीं- ड्रग लेते हैं युवा तो किसी काम के नहीं मेडल, ऑनलाइन गेमिंग को लेकर कह दी ये बात    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें