हरिद्वार के बहादराबाद निवासी युवक अंकुर पाल का शव सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तालाब में पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
इंदिरा कॉलोनी के तालाब में रविवार सुबह एक युवक का शव देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना । पुलिस ने आकर शव बाहर निकलवाया तो युवक की पैंट की जेब से मोबाइल व आधार कार्ड मिला। पिता का मोबाइल नंबर भी लिखा मिला। इससे उसकी पहचान अंकुर पाल पुत्र जयवीर निवासी रामधन कॉलोनी बहादराबाद हरिद्वार उत्तराखंड के रूप में हुई।
वह यहां अपने मामा नरेंद्र निवासी सरवरपीर के पीछे इंदिरा कॉलोनी के घर आने के चला था, लेकिन वहां पहुंचा नहीं। पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा नशा करता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।