फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: बैल ने महिला को पटक-पटक कर मार डाला, 12 दिन पहले मां बनी थी शहरून, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 21 Dec 2023 06:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद के कुल्हेड़ी गांव में पशुओं को घेर में बांध रही महिला को बैल ने पटक पटककर मार डाला।
 
विज्ञापन
ककरहा के गौशाला में  बंद आवारा पशु   स्रोत भकियू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चरथावल थाना क्षेत्र के कुल्हेड़ी गांव में घेर में पशुओं को बांध रही एक महिला को बैल ने पटक-पटक कर मार डाला। गांव में गम का माहौल है। 

विज्ञापन


गुरुवार को कुल्हेड़ी निवासी शहरून (25) पत्नी मनव्वर घेर में पशुओं को बांध रही थी। अचानक बैल ने उन पर हमला बोल दिया। महिला को कई बार खोर में पटका। महिला ने संभलने का प्रयास किया, लेकिन बैल हमलावर हो गया। उसने महिला को कई बार पटका।

विज्ञापन

महिला आंगन में बेसुध होकर गिर  गई। नाजुक हालत में परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने  मृत घोषित कर दिया। परिवार में गम का माहौल बन गया। मृतका को लेकर परिजन गांव लौट गए। परिजनों ने कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की। गांव में शोक छाया है।

परिजनों एवं रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका ने 15 दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। उसके छह बच्चे है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया इस संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है। किसी परिजन ने पोस्टमार्टम आदि के लिए कोई तहरीर नहीं दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें