फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: वेदपाठी भवन में विराजती है सैकड़ों साल पुरानी 1008 रुद्राक्ष की माला, गुरु पूर्णिमा पर होती है

Thu, 10 Jul 2025 01:19 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के वेदपाठी भवन में हर वर्ष गुरु पूर्णिमा पर श्री श्री 1008 नारायण स्वामी जी को अर्पित की जाती है सैकड़ों साल पुरानी 1008 रुद्राक्ष की माला। भक्तों की उमड़ती है भीड़।
विज्ञापन
दुर्लभ माला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुजफ्फरनगर के वेदपाठी भवन में हर वर्ष एक अनोखी परंपरा का पालन किया जाता है, जिसमें श्री श्री 1008 परम पूज्य गुरुदेव नारायण स्वामी जी को एक दुर्लभ और सैकड़ों वर्ष पुरानी 1008 रुद्राक्ष की माला अर्पित की जाती है।

इस माला का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व बेहद विशेष है। यह माला न केवल रुद्राक्ष के पवित्र मनकों से बनी है, बल्कि सदियों पुरानी परंपरा को जीवंत रूप से आज भी निभाया जा रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

हर वर्ष गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन के साथ यह माला पूजन और मंत्रोच्चारण के बीच गुरुदेव को पुनः अर्पित की जाती है।

इस अवसर पर भक्तों की बड़ी संख्या वेदपाठी भवन में एकत्र होती है। दिन भर भजन-कीर्तन, ध्यान, सत्संग और गुरुवाणी की गूंज रहती है, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें