फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रामपुरी में बिछेगा सड़कों का जाल, 37 लाख का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
-करीब छह माह से सड़कों के निर्माण पर ब्रेक लगा हुआ था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला रामपुरी और उत्तरी रामपुरी में जर्जर सड़कों का निर्माण नगर पालिका की ओर से कराया जाएगा। पालिका निर्माण विभाग ने मुख्य सड़कों के निर्माण के लिए 37 लाख रुपये से अधिक का बजट तैयार किया है। बजट प्रस्ताव को पालिका बोर्ड की ओर से अनुमोदित कर दिया गया है।
शहर की अधिकतर सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी है। करीब छह माह से सड़कों के निर्माण पर ब्रेक लगा हुआ था। तीन जून की बोर्ड बैठक में सैकड़ों के सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव अनुमोदित होने के बाद निर्माण का रास्ता साफ हुआ है।
विज्ञापन

प्रस्ताव पास होने के बाद वार्ड-34 रामपुरी और वार्ड-15 उत्तरी रामपुरी में जर्जर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। पालिका निर्माण विभाग के अवर अभियंता कपिल कुमार ने बताया कि मोहल्ला रामपुरी में सड़क निर्माण के लिए 25 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्य सड़क निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। बताया कि सड़क निर्माण के साथ दोनों ओर सीसी नालियों का भी निर्माण कराया जाएगा। बताया कि वार्ड-15 में करीब 13 लाख रुपये का बजट सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत हुआ है। टेंडरिंग प्रक्रिया के बाद निर्माण प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें