फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में गुरू का मार्गदर्शन अवश्य लें : मुनिश्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जीवन में गुरू का मार्गदर्शन अवश्य लें : मुनिश्री
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। जैन मुनि प्रणम्य सागर महाराज ने धर्म के जन जागरण के लिए बड़ा बाजार स्थित पीसनोपाड़ा जैन मंदिर में प्रवास किया। भक्तों ने धर्मशंका समाधान और धर्म चर्चा के लिए मुनि श्री के दर्शनों का लाभ लिया। धर्मसभा में मुनिश्री ने कहा कि जीवन में गुरू का मार्गदर्शन अवश्य लें। गुरू ही हमें सद्मार्ग के लिए प्रेरित करते है।
धर्मसभा में उन्होंने कहा कि अहिंसा जीवन में सबसे बड़ा धर्म है। हृदय में सदैव परोपकार की भावना धारण करों। सदा शुद्ध और सात्विक भोजन करना चाहिए। बालकों के जीवन में प्रारंभ से ही धार्मिक संस्कार डालने की आवश्यकता है। धर्मनिष्ठ बालक ही देश, धर्म और समाज की रक्षा तथा उत्थान में सहायक होते है। सदैव नम्रता धारण करों। दोपहर में भक्तों को आशीर्वाद देते हुए दादरी के लिए मंगल विहार किया। विहार में धर्म का जयघोष हुआ। धर्मसभा का आयोजन सकल जैन समाज अध्यक्ष सुशील जैन व अरुण जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन मुनि महलका में 15 फरवरी से 17 फरवरी तक धार्मिक अनुष्ठान कराएंगे। मौके पर रामकुमार, विनोद, अजय प्रवक्ता, मुकेश आढ़ती, सुनील ठेकेदार, पारस, अरविंद, राजकुमार, सुशील, अरुण, हितेश, प्रेम, विवेक, पुनीत, अजय, ऋषभ, कार्तिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें