अजित सिंह की दीर्घायु के लिए किया यज्ञ
मुजफ्फरनगर। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के जन्मदिवस पर यज्ञ का आयोजन हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु कील कामना की। यज्ञ के बाद हुई गोष्ठी में चौधरी अजित सिंह के राजनीतिक संघर्षों पर चर्चा हुई।
सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर सुबह चौधरी अजित सिंह के 82वें जन्मदिन पर यज्ञ का आयोजन किया गया। यजमान जिलाध्यक्ष अजीत राठी रहे। यज्ञ के बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रदेश महामंत्री सुधीर भारतीय ने कहा कि चौधरी अजित सिंह के जन्मदिवस से सात दिन तक पूरे जिले में ‘चलो गांव की ओर’ कार्यक्रम होंगे। गांवों में बैठक कर किसानों की समस्या को सुना जाएगा। मौके पर पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, नवाजिश आलम, मुश्ताक चौधरी, ब्रजवीर सिंह आदि शामिल रहे।
रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का जन्मदिन मनाया
भौराकलां। कस्बा सिसौली में शुक्रवार को रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव भगत सिंह के आवास पर रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का जन्मदिन मनाते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की गई। मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की गई। वहीं, गांव चिरौली में योगेंद्र सिंह , खेड़ी में वीरेंद्र प्रधान, हड़ौली में धर्म सिंह के आवास पर भी छोटे चौधरी का जन्मदिन मनाया गया। अजय, जगवीर पहलवान, चरणपाल सिंह, देवेंद्र मुखिया, हरपाल, धर्मपाल, संजीव कुमार, बदलू सिंह, जगबीर सिंह आदि मौजूद रहे।