फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजदिल बनकर स्वयं को दूसरों के सुपुर्द करना इमान वालों की शान नहीं: मोहतमिम

विज्ञापन
मौलाना अबुल कासिम नोमानी, मोहतमिम दारुल उलूम देवबंद - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
दुनिया के सामने मजहब-ए-इस्लाम की सही तस्वीर पेश करें मुसलमान : नोमानी
विज्ञापन

देवबंद। विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि मुस्लिम बुजदिली का रास्ता छोड़े और समझदारी से हालात का मुकाबला करें। साथ ही दुनिया के सामने मजहब-ए-इस्लाम की सही तस्वीर पेश करें।
विज्ञापन

दारुल उलूम के के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने देश के वर्तमान हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि मुसलमान अपने गुनाहों से तौबा करें और अपनी जिंदगी में इस्लामी तालीम को अपना कर उसी के मुताबिक जिंदगी गुजारने का काम करें। साथ ही देश और दुनिया के सामने इस्लाम की सही तस्वीर पेश करें। ताकि उनके दिमाग में इस्लाम और मुसलमानों को लेकर जो गंदगी भरी हुई है, वो साफ हो सके। मोहतमिम नोमानी ने कहा कि हम अमनो अमान के मुहाफिज (हिफाजत करने वाले) हैं। लेकिन अगर कोई ऐसा वक्त आए कि जान, माल, इज्जत व आबरू पर कोई हमला करने लगे तो ऐसे में केवल छतों पर चढ़कर नारा बुलंद न करें बल्कि अल्लाह ने जितनी ताकत दी है, उसके साथ मुकाबला करें। कहा कि मौत जरूर आएगी। दिलों में बुजदिली और कमजोरी बिठाकर स्वयं को दूसरों के हवाले कर देना यह इनाम वालों की शान नहीं है। उन्होंने मौजूदा देश के हालत के साथ साथ नेताओं की खामोशी पर भी गहरी चिंता जताई है। कहा कि यह खामोशी देश के लिए नुकसान दायक साबित हो सकती है। मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें