फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों की कातिल मां: पति काम पर, घर आता था प्रेमी, मिलन में बाधा बनते थे बच्चे, इसलिए सुला दिया मौत की नींद

Fri, 20 Jun 2025 09:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Murders in Muzaffarnagar: रुड़कली तालाब अली में मुस्कान ने अपने चार साल के बेटे और एक साल की बेटी हत्या कर दी और अनजान बन गई। पुलिस ने जांच की तो मामला खुल गया। पति वसीम ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
कातिल मां मुस्कान और उसके दोनों बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़कली तालाब अली में वसीम के घर सन्नाटा पसरा है। सिर्फ 12 घंटे पहले जो घर फूल जैसे दो बच्चों से गुलजार था, अब वहां मौत, मातम और अफसोस है। दर्द पूरे गांव में है। प्रेमी जुनैद के साथ निकाह की मंशा में मुस्कान ने अपने बेटे अरहान (4) और बेटी अनाया (1) की जान ले ली। वारदात सुनकर लोग कांप गए, लेकिन सलाखों के पीछे जाते हुए आरोपी के चेहरे पर शिकन नहीं दिखी।
विज्ञापन

आरोपी मुस्कान (25) मूल रूप से ककरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवड़ा की रहने वाली है। रुड़कली तालाब अली के मजदूर वसीम से निकाह से पहले उसका प्रेम-प्रसंग खेडी फिरोजाबाद निवासी अपनी बुआ के बेटे जुनैद के साथ चल रहा था। परिजनों को कभी भनक नहीं लगी।
 

घर में दो बच्चों का जन्म हुआ तो पिता पर कमाने की जिम्मेदारी भी बढ़ गई। वेल्डिंग के लिए वह हरियाणा , दिल्ली और यूपी के अलग-अलग क्षेत्र में जाता रहता था। शौहर घर से बाहर रहने लगा तो मुस्कान को फिर पुराने प्रेमी की याद आई। दोनों फिर मिले तो जीने-मरने की कसमें खाने लगे।
 

पुलिस जांच में सामने आया कि खेती से गुजारा करने वाला अविवाहित जुनैद अपने प्रेमी के बच्चों को रखने से पीछे हट गया, जिसके बाद यह खौफनाक साजिश रची गई। घर से बाहर रहने के कारण वसीम दोनों की राह में रोड़ा नहीं था, लेकिन बच्चों के कारण मुश्किल खड़ी हो रही थी।
 

जुनैद लेकर पहुंचा था जहर और रसगुल्ले
साजिश रचने के बाद बृहस्पतिवार को जुनैद ही रुड़कली तालाब अली में रसगुल्ले और जहरीला पदार्थ लेकर पहुंचा था। मुस्कान ने जहरीली गोलियां बनाकर रसगुल्लों के बीच में रख दीं। मां ने रसगुल्ले दिए तो दोनों मासूमों ने खा लिए और फिर मौत की नींद सो गए। आरोपी एक घंटे तक घर में रुका था। जहर कौन सा था, उसे कहां से खरीदा था। इस बारे में जांच की जा रही है।
 

गुम हुआ मोबाइल मिला, सीडीआर निकलवाएगी पुलिस
दोनों बच्चों की मौत के बाद एकाएक गुम हुआ मुस्कान का मोबाइल भी बरामद हो गया है। आरोपी ने पहले अपना मोबाइल खो जाना बताया था, जिसे पुलिस ने तलाश लिया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा रही है।
 

क्या था मामला
बृहस्पतिवार दोपहर में भोपा के गांव रुड़कली तालाब अली में वसीम का बेटा अरहान (04) और बेटी अनाया (01) घर में ही रहस्यमय हालत में मृत मिले थे। दोनों अपनी मां मुस्कान के साथ घर में सोए थे। पहले परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया था, लेकिन पुलिस के मनाने पर परिजन मान गए। पुलिस ने पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थे। बच्चों के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। प्रथम दृष्टया हत्या के कारण का पता नहीं चला था। पुलिस ने वसीम की पत्नी मुस्कान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच सामने आ गया।
 
विज्ञापन

तीन साल पहले जुनैद के साथ चली गई थी मुस्कान
शादी होने के बाद करीब तीन साल पहले मुस्कान जुनैद के साथ चली गई थी। वसीम और मुस्कान के परिजनों में रिश्तेदारी है। रिश्तेदारों के हस्तक्षेप पर वह किसी तरह वापस लौटी थी। वसीम उसे जुनैद से संपर्क तोड़ने के लिए लगातार कहता था, लेकिन वह मानी नहीं। अब जुनैद व मुस्कान ने योजना बनाकर दोनों बच्चों की हत्या कर दी। वसीम ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें