फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार पर जानलेवा हमला

Fri, 01 Jan 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के अवध विहार में दिनदहाड़े दुकानदार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय से मेरठ रेफर कर दिया गया। गोली लगने की घटना से अवध विहार में अफरातफरी मची रही। सूचना पर एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल और घायल की दुकान के आसपास का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


तितावी के बुढ़ीना कलां निवासी युवक अंकुर शर्मा (22) पुत्र प्रवीण शर्मा श्रीराम कालेज के बाहर फोटो स्टेट की दुकान करता है। गुरुवार अपराह्न करीब तीन बजे दुकान बंद कर अंकुर शर्मा नई मंडी के अवध विहार में जानसठ अड्डे के पास लिंक मार्ग से कहीं जा रहा था। इसी दौरान बराबर में दूसरी बाइक पर आए अज्ञात हमलावरों ने उसके पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही अंकित वहीं गिर गया। हमलावर गोली मारते  ही मौके से भाग गए। साथ में बैठे दूसरा साथी अंकुर को जिला चिकित्सालय लेकर गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। उधर, गोली मारने की घटना के बाद अवध विहार में हड़कंप मच गया।

सूचना पर सीओ सिटी डॉक्टर तेजबीर सिंह, नई मंडी कोतवाल राजीव गुप्ता और क्राइम ब्रांच प्रभारी अमरेश कुमार बघेल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। घटनास्थल पर पुलिस को कोई भी घटना के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाया। कालोनी के लोगों का कहना था कि सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि किसी को भी कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


बाद में सारा फोर्स श्रीराम कॉलेज के बाहर घायल की दुकान पर भी जांच के लिए पहुंचा। बाद में पहुंचे एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता ने मौके की जांच कर बताया कि गोली लगने की घटना और मारने वाले के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें