फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर लगाने के विरोध में कर्मचारियों का धरना

Thu, 31 Dec 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बिजली कर्मचारियों ने टाउन हाल में एक दिवसीय धरना दिया। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने ऊर्जा निगम की ओर से बिजली कर्मचारियों, अधिकारियों ओर पेंशनधारी कर्मचारियों के यहां बिजली मीटर लगाए जाने का विरोध किया। बाद में अधीक्षण अभियंता अर्बन को उप्र विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के निर्देशन में धरना दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए विद्युत तकनीकि कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष भूपाल सिंह ने कहा कि विभाग की ओर से एलएमवी-10 के तहत कर्मचारियों को घरों में बिजली की सुविधा मिल रही थी, जिसका विद्युत किराया कर्मचारियों के वेतन से कट रहा था, मगर अब सुविधाओं में कटौती कर दी गई है।

विद्युत नियामक आयोग ने कर्मचारियों के घरों में बिजली मीटर लगवाने के आदेश दिए है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग अन्याय पूर्ण ढंग से कर्मचारियों की सुविधाओं में कटौती पर आमादा है, जिसके विरोध में सभी घटक संगठन आंदोलन को मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि यदि आयोग ने यह आदेश वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन होगा, जिसमें हड़ताल भी हो सकती है। धरने में बीआर शर्मा, डीके त्यागी, अभिनव गायेल, रामगोपाल शर्मा, भूपाल सिंह, नन्हें सिंह, आनंद प्रकाश, चंद्रभान सिंह, ओमदत्त त्यागी, आरपी सिंह रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें