शहर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
ऑनलाइन मांगकर लूटी गई थी एक लाख की म्यूनीज, दो गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। ऑनलाइन सामान मंगाकर लूट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से म्यूनीज की 69 पेटियां बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि अभियुक्तों ने नोएडा में माया फ्रूट कंपनी में ऑनलाइन ऑर्डर दिया था। जिसमें 100 पेटी में म्यूनीज बुक कराया, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये थे। कंपनी की ओर से सामान मीनाक्षी चौक पर पहुंचा। यहां बुकिंग कराने वालों ने कहा कि उनका गोदाम बामनहेड़ी पुल की तरफ है। जंगल में पहुंचते ही चाकू की नोक पर पेटियां लूट ली। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को पुराने एआरटीओ मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हापुड़ देहात थाना क्षेत्र की जेके कॉलोनी निवासी विवेक गोयल और मेरठ के जागृति विहार निवासी शिवा वर्मा से पुलिस ने पूछताछ की। दोनों ने पुलिस को 69 पेटी म्यूनीज माया फ्रूट बरामद कर दिया। आरोपियों ने 31 पेटी बेच दी, जिससे अर्जित धन को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।