एक युवती ने अपने पिता के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि पिता का चाल-चलन ठीक नहीं है। हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है। अब सगे बेटे और बेटी की जान का दुश्मन बना हुआ है।
तितावी थाने में एक युवती ने अपने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि संपत्ति के लिए उसका पिता उसकी और उसके भाई की जान का दुश्मन बना है। पिता एक बार उसके भाई की हत्या का प्रयास भी कर चुका है।
विज्ञापन
Trending Videos
तितावी थाना के गांव मुकंदपुर निवासी कनिष्का बालियान ने अपने पिता सम्राट बालियान पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके पिता का चाल-चलन अच्छा नहीं है। हत्या के एक मामले में वह जेल भी जा चुका है। गलत आचरण के कारण उसके दादा ने पिता को संपत्ति से बेदखल कर दिया था।
आरोप है कि संपत्ति के लिए उसका पिता उसकी व उसके भाई की जान का दुश्मन बना हुआ है। 24 सितंबर की रात एक बजे पिता ने उसके भाई अनंत बालियान को कमरे में अकेला पाकर उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। उसने व उसकी दादी ने किसी तरह अनंत को बचाया। शोर मचने पर पिता जान से मारने की धमकी देकर चला गया। सीओ फुगाना एसपी उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी है।