फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मोरना मिल में सांसद चंदन चौहान का किया घेराव, भाजपा से नाराजगी

Tue, 28 Oct 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चीनी मिल मोरना में बिजनौर सांसद चंदन चौहान  का घेराव करतेकिसान  : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरना। नया पेराई सत्र शुरू होने में देरी, सहकारी चीन मिल के दोहरीकरण और गन्ना मूल्य बढ़ोतरी सहित अन्य समस्याओं को लेकर किसानों ने बिजनौर के रालोद सांसद चंदन चौहान का घेराव किया। आरोप लगाया कि बार-बार दावों के बावजूद मिल का दोहरीकरण नहीं किया गया। भाजपा नेताओं पर भी वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
सोमवार को सांसद के चीनी मिल परिसर में पहुंचते ही किसान एकत्र हो गए। किसानों ने कहा कि सांसदों और विधायकों के वादों से तंग आ चुके हैं। मिल विस्तारीकरण सहित 10 लाख क्विंटल ओवरलोड गन्ने को जिले के अन्य मिलों को देने की मांग रखी। किसानों ने कहा कि हर वस्तु पर महंगाई बढ़ रही है किसान के गन्ने का मूल्य अभी तक तय नहीं हुआ है। उन्होंने इसके साथ ही गन्ना मूल्य बढ़ोतरी की भी मांग की।
विज्ञापन

भोकरहेड़ी के किसान फोंदी सहरावत ने कहा कि मिल पर अधिक रकबा अधिक होने के कारण अन्य मिलों को आवंटन होना चाहिए। मलपुरा के किसान वीरेंद्र त्यागी ने कहा भाजपा नेताओं ने मिल विस्तारीकरण के नाम पर होर्डिंग छपवाकर, झूठे आश्वसन देकर किसानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है।
अथाई के प्रधान रविंद्र छोटा ने सांसद से कहा कि पहले विधायक बनवाया और अब सांसद लेकर जनता को क्या मिला। करहेड़ा के किसान ब्रह्मपाल मुखिया व हरविंदर राठी ने कहा कि मिल विस्तारीकरण को लेकर हमको धोखे में रखा गया। अब सरकार से विश्वास उठ गया है, इस बार किसान-मजदूर वोट की चोट से सबक सिखाएगा।
भाजपा किसान प्रकोष्ठ मंत्री अमित राठी ने ग्रामीणों ने पांच वर्षों से अधूरे पड़े मोरना-भोपा-मुज़फ्फरनगर मार्ग का अभी तक निर्माण, क्षेत्र में रोजगार परक उद्योग की स्थापना करने, क्षेत्र में आकर व्यक्तियों की समस्याओं को सुनने की मांग रखी।
विज्ञापन

इस दौरान चेयरमैन राजीव गुज्जर, अंकित युसुफपुर, प्रधान आबिद, पप्पू अथाई मौजूद रहे। यूनियन अध्यक्ष कालूराम के नेतृत्व में आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने सांसद से अपनी समस्या से अवगत करा, समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें