भूमि पूजन करते सांसद भारतेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रताल में आयोजित कार्यक्रम में बिजनौर के भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जानबूझ कर केंद्रीय योजनाओं में अड़ंगा लगाकर बदनाम करने का प्रयास कर रही है। जिसके चलते प्रदेश के विकास में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस मौके पर धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत नारियल तोड़कर विद्युत विकास योजना का शुभारंभ किया गया।
शुक्रताल शिवधाम कालोनी में केईआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड दिल्ली द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत सांसद आदर्श ग्राम विकास योजना का शुभारंभ सांसद भारतेंद्र सिंह के द्वारा किया गया। जिसमें विद्युतीकरण विकास योजना के तहत गांव में ओवरलोड ट्रांसफार्मर, गली मोहल्लों में खंभे व जर्जर विद्युत तारों का नवीनीकरण किया जाएगा।
शुक्रताल बिजलीघर के जेई संजय यादव ने बताया कि इस ग्राम विकास योजना के लिए केंद्र सरकार ने 35 लाख रुपये का बजट रखा है। जो शुक्रताल के विद्युत विकास में खर्च होंगे। इस मौके पर डा. वीरपाल निर्वाल, ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, डा. दिनेश धीमान, जिला पंचायत सदस्य नजर सिंह, अमित राठी, विक्रम सैनी, हरीश राठी, विनोद शर्मा चेयरमैन, किसान बावना मंच के अध्यक्ष उधम सिंह, संजीव प्रतिनिधि सांसद, प्रधान सुशील शर्मा, रोबिन, पोपी, कालीचरण शोभा, धीरेन्द्र, मनोज बिष्ठ, राजकुमार, अरुण, इमरान सेक्टर प्रभारी मोरना आदि उपस्थित रहे।