फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बाइक पिलर से टकराई, एक युवक की माैत और दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। गांव बढेड़ी-दतियाना के बीच सोमवार रात हुए सड़क हादसे में 22 वर्षीय सागर की मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

दतियाना निवासी विशांत और सहारनपुर के सहसपुर निवासी सागर बाइक पर दतियाना जा रहे थे। बढेड़ी-दतियाना के बीच उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक खेत के किनारे लगे सीमेंट के पिलर से जा टकराई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सागर पुत्र गुलाब की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सीओ सदर सुनील कुमार ने बताया कि घायल युवक का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें