फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत

Tue, 12 Jul 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Getty
विज्ञापन
ग्राम ककरौली में बाइक के बिजली के खंभे से टकराने पर युवक की  मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा निवासी 18 वर्षीय पुनीत टापर पुत्र शिव कुमार अपने चचेरे भाई अवधेश पुत्र ज्ञान सिंह के साथ गांव बेहड़ा सादात में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। बाइक पुनीत चला रहा था। ककरौली में आरा मशीन के पास  मोड़ पर तेज अति के कारण बाइक बिजली के खम्बे से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए।

बिजली का खंभा भी टूट गया। राहगीरों ने दोनों को अपनी कार से मोरना प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पुनीत को मृत घोषित कर दिया। घायल अवधेश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।  सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में बहन मंजीता, ममता और माता सुमरकला, भाई अश्वनी, काला आदि को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं से भरी ट्राली में कैंटर ने मारी टक्कर 
उत्तराखंड से माता का पूजन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्राली में कैंटर द्वारा टक्कर मारने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। घटनास्थल अधिकारियों ने एहतियातन तीनों थानों का फोर्स भेज दिया है। 

मंसूरपुर के लछेड़ा गांव से श्रद्धालुओं की एक ट्रैक्टर-ट्राली उत्तराखंड के मंगलौर कोतवाली के थीतकी गांव में माता पूजने के लिए गई थी। ट्राली में महिला पुरुष मिलाकर करीब 25-30 श्रद्धालु सवार थे। सोमवार शाम करीब छह बजे पूजन करने के बाद श्रद्धालु वहां से लछेड़ा के लिए वापस चल दिए। रात करीब नौ बजे ट्राली शहर कोतवाली के वहलना चौक पर पहुंची तो पीछे से आए एक कैंटर ने ट्राली में जबरदस्त टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही ट्राली पलट गई। जिससे उसमें सवार श्रद्धालु सड़क पर गिर गए। ट्राली पलटते ही वहां श्रद्धालुओं की चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने श्रद्धालुओं को उठाकर बैठाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में लछेड़ा निवासी अर्जुन पुत्र विजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक पुत्र भवन और सुनीता पत्नी मिंटू को घायल अवस्था में पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

कोई हंगामा न होने पाए इसके लिए अधिकारियों ने एहतियातन शहर के तीनों थानों के फोर्स को मौके पर लगा दिया है। गांव में दुर्घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। काफी संख्या में लोग घटनास्थल के लिए चल दिए हैं। पुलिस कैंटर चालक की तलाश में जुटी है। आरोपी चालक मौके से भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें