फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू (भानु) का मिल गेट पर धरना

Tue, 12 Jul 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली मिल पर धरना देते भाकियू भानु कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने किसानों की मांगों को लेकर मिल गेट पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए मिल अधिकारियों को बंधक बनाया। धरने पर एसडीएम बाबूराम भी पहुंचे। एसडीएम ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अडिग रहे।
विज्ञापन


भाकियू (भानु) गुट के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी विक्रांत चौधरी और जिलाध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को शुगर मिल गेट पर पहुंचे। इन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में गेट पर धरना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर धरने पर पहुंचे शुगर मिल के एजीएम केन एके सिंह और सतीश बालियान को अपने बीच बंधक बनाकर धरने पर बैठा लिया। 

किसानों का कहना था कि मिल अधिकारियों को किसानों का बकाया 50 रुपये कुंतल के हिसाब से भुगतान जुलाई माह के अंत तक करना होगा। इसके अलावा किसानों को बीज, दवाई, खाद आदि मिल द्वारा बिना ब्याज के लिए जाए। शुगर मिल में किसान भवन का निर्माण हो। किसानों से गन्ना सेंटरों पर गन्ना डालते ही उनसे ट्रांसपोर्ट चार्ज न लिया जाए सहित कई अन्य मांग मिल अधिकारियों से समक्ष रखीं।
विज्ञापन


भाकियू नेताओं का कहना था कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान नकुल अहलावत, मुकेश भैंसी, ओमकार सिंह, बालेंद्र, मनोज, सुनील, अंकित, मेहरबान, कालू, जयप्रकाश, प्रमोद, डॉ. अनीस, राजवीर सिंह, आबिद, श्रवण त्यागी, टीटू प्रधान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें