फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ज्वेलरी की दुकान में शटर काट कर घुसे चोर; 25 किलो चांदी और लाखों का सोना उड़ाया, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 12 Jan 2024 05:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari Hindi News: दुकानदार प्रवेश जमाल ने बताया कि आम दिनों की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह को जब स्टाफ आया तो देखा कि कारखाना के गेट का ताला टूटा हुआ था। जब अंदर गया तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ था। करीब 25 से तीस किलो चांदी और ढाई से तीन सौ ग्राम सोना की चोरी हुई है।
विज्ञापन
चोरी करने जाते सीसीटीवी में कैद हुए चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मोतिहारी में चोरों ने आभूषण की एक दुकान का शटर काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर करीब 25 किलो चांदी और ढाई से तीन सौ ग्राम सोना चोरी कर फरार हो गए। चोरी करने जाते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित पानी टंकी के पास की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मेन रोड स्थिति हाफिज ज्वेलर्स में चोरों ने बीती रात ग्रिल काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी दुकानदार को तब लगी जब उसका स्टाफ सुबह दुकान खोलने के लिए आया। स्टाफ ने देखा कि कारखाने के पीछे का गेट टूटा हुआ है, जब अंदर गया तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद इसकी सूचना दुकानदार और नगर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुट गई है।
 
दुकानदार प्रवेश जमाल ने बताया कि आम दिनों की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह को जब स्टाफ आया तो देखा कि कारखाना के गेट का ताला टूटा हुआ था। जब अंदर गया तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ था। करीब 25 से तीस किलो चांदी और ढाई से तीन सौ ग्राम सोना की चोरी हुई है।
विज्ञापन

 
चोरी की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष विश्व मोहन चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चोरों की पहचान की जा रही है। दुकानदार की तरफ से अभी लिखित आवेदन नहीं मिला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें