फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 7.9 डिग्री पर पहुंचा सुबह का तापमान, अब तक की सबसे ठंडी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तापमान लगातार नीचे जा रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड से बुजुर्गों और बच्चों सहित आम आदमी को निमोनिया घेर रहा है। जिला अस्पताल में ठंड लगने से बीमार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ठंड के कारण निमोनिया सहित नजला, खांसी और बुखार की चपेट में आए सैंकड़ों मरीज प्रतिदिन उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


इस मौसम में बुधवार की सुबह सर्वाधिक ठंडी रही। न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया। लोगों की कंपकपी छूटने लगी है। चिकित्सकों के अनुसार तापमान में आई गिरावट से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी कमी आ जाती है, जिस कारण नजला और खांसी सहित गले में खराश एवं वायरल बुखार जैसी बीमारी तेजी से जकड़ती हैं।

जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.योगेन्द्र त्रिखा का कहना है कि ठंड का मौसम बुजर्गों और बच्चों के लिए काफी संवेदनशील होता है। बताया कि इस मौसम में निमोनिया भी लोगों को प्रभावित कर रहा है। ओपीडी में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज निमोनिया पीड़ित पहुंच रहे हैं जबकि अस्पताल में भर्ती कर भी उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन




निमोनिया के प्रमुख लक्षण

- निमोनिया के कारण बुखार आता है, यह सामान्य लक्षण है।

- खांसी के साथ बलगम आना, जिसका रंग पीला दिखता है।

- सांस लेने में होती है तकलीफ, सांस का तेज चलना भी।

- रोगी को निमोनिया के दौरान बहुत अधिक थकान होती है।
-

वायु प्रदूषण कर रहा परेशान, 354 रहा एक्यूआई


मुजफ्फरनगर। ठंड के साथ वायु प्रदूषण में भी बढ़ोतरी हो रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक पिछले 10 दिनों से 300 के ऊपर चल रहा है। बुधवार को भी एक्यूआई 354 दर्ज किया गया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ.गीतेश चंद्रा का कहना है कि वायु प्रदूषण पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। औद्योगिक इकाइयों के माध्यम से आसपास पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। निकायों से भी छिड़काव की व्यवस्था कराने के लिए कहा गया है। मानकों के उल्लंघन पर कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें