फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटलैंड में प्रवास करते हैं 35 हजार से अधिक पक्षी

विज्ञापन
हैदरपुर वेटलैंड में मौजूद प्रवासी पक्षी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
वेटलैंड में प्रवास करते हैं 35 हजार से अधिक पक्षी
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। जनपद बिजनौर और रामराज के खादर क्षेत्र में गंगा बैराज से सटे हैदरपुर वेटलैंड में पक्षियों का आना सितंबर माह से शुरू हो जाता है। हर साल करीब तीन सौ प्रजातियों के 35 हजार से अधिक पक्षी विदेशों से आकर यहां प्रवास करते हैं। मार्च के अंत में अपने गृह वापसी के लिए उड़ान भरते हैं।
जनपद बिजनौर व रामराज खादर क्षेत्र की भूमि गंगा के प्रवाह के चलते पानी से संतृप्त है, जिसमें पर्याप्त नमी रहती है। वहीं, इस स्थान पर बहुत जगह सालभर पानी भरा रहने से वह छोटी-छोटी झीलों का रूप ले लेता है। डीएफओ सूरज कुमार ने बताया कि विदेशों में हर साल सितंबर से अत्यधिक ठंड पड़नी शुरू हो जाती है, जिसके चलते हर वर्ष तीन सौ से अधिक प्रजाति के 35 हजार से अधिक प्रवासी पक्षी अपने गृह प्रदेशों से हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर यहां आते हैं, जिन्हें हैदरपुर वेटलैंड की नमीयुक्त व छोटी-छोटी झील वाली धरती आकर्षित करती है। ये विदेशी पक्षी यहां मार्च तक रहकर प्रवास करने के बाद गृह वापसी के लिए उड़ान भरते हैं। डीएफओ ने बताया कि इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन

डॉल्फिन सफारी से मिलेगा टूरिज्म को बढ़ावा
मीरापुर। हैदरपुर वेटलैंड क्षेत्र में गंगा में राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन के संवर्द्धन की योजनाएं चल रहीं हैं। इसके लिए यहां गंगा डॉल्फिन सफारी योजना भी संचालित की जा रही है। इसमें दूरदराज से आने वाले पर्यटक नौकायन कर गंगा में अठखेलियां कर रहीं डॉल्फिन को देखकर हर्षित होती हैं। हैदरपुर वेटलैंड योजना से जुड़े वासुदेव शर्मा ने बताया कि बिजनौर से नरौरा तक के क्षेत्र में गंगा में 50 से अधिक डॉल्फिन प्रवास करतीं हैं।
विज्ञापन

वेटलैंड क्षेत्र में सुरक्षात्मक दृष्टि से हैदरपुर चौकी स्थापित
रामराज। हैदरपुर वेटलैंड क्षेत्र में सुरक्षात्मक दृष्टि से नई पुलिस चौकी स्थापित की गई है। हैदरपुर पुलिस चौकी के नाम से स्थापित इस चौकी का शुभारंभ एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा एसओ रामराज और वन क्षेत्राधिकारी मोहन कुमार बहुखंडी से कराया गया। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि नई चौकी को हैदरपुर वेटलैंड के हिसाब से ही सौंदर्यीकरण किया गया है। यहां रामराज थाने से ही स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें