फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहाना में घर में घुसकर मां-बेटी से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहाना में घर में घुसकर मां-बेटी से छेड़छाड़
विज्ञापन

रोहाना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव में दूसरे वर्ग के दो युवकों ने घर में घुसकर मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ बदसलूकी की। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों के दूसरे वर्ग के होने से पुलिस सतर्क हो गई। इस मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोहाना चौकी पर हंगामा भी किया। उधर, इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए सालिम और अरशद हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला अपनी नाबालिग बेटी के साथ घर में बैठी हुई थी। इसी दौरान घर का मेन गेट खुला देख बुलेट सवार दूसरे वर्ग के दो युवक अंदर घुस गए। आरोप है कि युवकों ने मां-बेटी से छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपियों ने मां-बेटी से बदसलूकी कर दी, जिसके बाद शोर मचाए जाने पर ग्रामीणों ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी, जबकि दूसरा बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेते हुए उनकी बुलेट बाइक भी कब्जे में लेकर सीज कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता रोहाना चौकी पहुंच गए और फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। इस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर फरार हुए आरोपी को भी उसके घर से दबोच लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी गांव कुटेसरा निवासी सालिम और अरशद हैं, जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
कारण ऑफिस बंद था। इस पर वह ऑफिस के बाहर गैलरी में बैठकर ऑफिस खुलने का इंतजार करने लगी। पीड़िता के अनुसार, इसी दौरान अज्ञात कारण से वह बेहोश होकर वहीं गिर गई। कुछ देर बाद उसे होश आया तो पास ही एक दुकान पर काम करने वाला युवक उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। पीड़िता के शोर मचाने पर वह धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें