फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के गौरवशाली इतिहास व परंपरा को आगे बढ़ा रहे मोदी : नेहा

विज्ञापन
शिक्षक नगर स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करती महिलाएं - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी में 12वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण किए जाने के अवसर पर नगर के शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

शिक्षक नगर स्थित शिव मंदिर में सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था दिशा की सदस्य महिलाओं ने भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। शुभलेश शर्मा व नेहा सिंघल ने कहा कि आज बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। सत्य सनातन धर्म प्रेमियों को इस दिन का वर्षों से इंतजार था। आज काशी में दीपावली जैसा उत्सव है। चारों ओर खुशी का वातावरण है। मुगल शासकों की क्रूरता और सत्य सनातन धर्म से नफरत के कारण विध्वंस किए गए भारतीय संस्कृति और धरोहर के प्रतीक मंदिरों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुन: जीवित कर भारत के गौरवशाली इतिहास और परंपरा को आगे बढ़ाने तथा संरक्षित कर सहेजने काम कर रहे हैं। वर्षों बाद ऐसा प्रधानमंत्री देखा है, जो मंदिर में पूजा करता है और गंगा में स्नान कर सूर्य देवता को जल देता है। उनके नेतृत्व में देश पुन: अपने परम वैभव के साथ विश्वपटल पर अपनी छाप छोड़ रहा है। इस मौके पर डोली गोयल, ममता, लक्ष्मी गुप्ता, अन्नू शर्मा, रेणूका, रेखा धीमान व मीनू त्यागी आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें