फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टिकैत के जन्मदिन पर होगी ये शुरुआत, पांच किसानों को मिलेगा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत शांति पुरस्कार

Mon, 13 Dec 2021 07:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में इस बार चौधरी नरेश टिकैत के जन्मदिन पर एक खास शुरुआत होने जा रहा है। टिकैत ने जन्मदिन पर बालियान खाप के पांच गांव के पांच किसानों को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत शांति पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
महेंद्र टिकैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालियान खाप के पांच गांव के पांच किसानों को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत शांति पुरस्कार दिया जाएगा। हड़ौली गांव में 15 दिसंबर को भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के 58वें जन्मदिन पर सामाजिक सद्भावना दिवस समारोह होगा। गाजीपुर बॉर्डर से सौरम होते हुए भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी हड़ौली समारोह में शामिल होकर सिसौली पहुंचेंगे।

विज्ञापन


बालियान खाप के गांव हड़ौली की ओर से सामाजिक सद्भावना दिवस समारोह की तैयारियां चल रही है। प्राथमिक स्कूल के पास खाप और आसपास के गांव के लोगों को बुलाया गया है। हड़ौली के ग्रामीणों ने बताया कि स्वर्गीय भाकियू अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की स्मृति में पहली बार खाप के लोगों के लिए शांति पुरस्कार की शुरुआत होगी। इस बार सदरुद्दीन नगर, अलावलपुर माजरा, खेड़ी सूंडियान और सावटू गांव के एक-एक किसान को पुरस्कार दिया जाएगा। अगले वर्ष बालियान खाप के प्रत्येक गांव के एक व्यक्ति को यह पुरस्कार दिया जाएगा। अपने गांव और क्षेत्र में समाज और किसान हित के कार्य करने वालों का चयन इस पुरस्कार के लिए किया जाएगा। हड़ौली गांव ने इन पुरस्कारों की शुरुआत की है।

यह भी पढ़ें: शादियों में सियासी धुन पर लग रहे ठुमके: कार्ड पर नेताजी की फोटो, तो आंदोलन के रंग में रंगी दुल्हन की चुनरी
विज्ञापन
विज्ञापन


58 किलो का कटेगा केक
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का 58वें जन्मदिवस पर 58 किलो का केक कटेगा। पहले सुबह हवन होगा और इसके गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें

राकेश टिकैत के अभिनंदन की तैयारी
गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन में हड़ौली गांव के किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर की महापंचायत में हड़ौली गांव ने भव्य भंडारा चलाया था, जिसकी सबने सराहना की थी। 15 दिसंबर को गांव में गाजीपुर से लौटने पर चौधरी राकेश टिकैत का भव्य अभिनंदन किए जाने की तैयारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें