फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Muzaffarnagar: मोबाइल विक्रेता की सिर में गोली मारकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव

Thu, 09 Jun 2022 09:01 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

हत्या की सूचना के बाद पलड़ी के प्रधान मोनू सैनी और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद शिनाख्त हुई। दिनदहाड़े हत्या की वारदात से दहशत फैल गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी में गांव उमरपुर जाने वाले मार्ग पर बसी कलां गांव के मोबाइल विक्रेता उस्मान राईन (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पलड़ी से गांव उमरपुर जाने वाले मार्ग पर किसान गोवर्धन के खेत में युवक का सिर में गोली लगा शव पड़ा मिला। आस-पास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। काफी देर बाद मृतक की शिनाख्त बसी कलां के उस्मान के रूप में हुई। मृतक के परिजन और ग्रामीण शाहपुर थाने  पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मृतक गांव में ही मोबाइल फोन की दुकान करता था। दोपहर दो बजे वह घर से निकला था, इसके बाद से वापस नहीं लौटा। हत्या गोली मारकर की गई है। पुलिस ने मृतक के शव को  पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। देर रात तक तहरीर नहीं मिली है।

मौके पर जमा हो गई भीड़
हत्या की सूचना के बाद पलड़ी के प्रधान मोनू सैनी और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद शिनाख्त हुई। दिनदहाड़े हत्या की वारदात से दहशत फैल गई।
विज्ञापन


सड़क पर हत्या, खेत में घसीटकर ले गए शव
गांव पलड़ी के पास घटनास्थल पर मृतक के साथ हमलावरों की हाथापाई हुई। खेत में पुलिस को फसल टूटे होने के निशान मिले है। मृतक के सिर में पीछे से गोली मारी गई। सड़क पर खून बिखरा मिला। हत्या के बाद शव को घसीटकर गन्ने के खेत में डाला गया। 

मृतक की पहचान के तो नहीं थे हमलावर
मोबाइल विक्रेता घर से गायब हुआ और उमरपुर मार्ग पर पहुंच गया। जिस तरह वारदात अंजाम दी गई, उससे पुलिस को अंदेशा है कि हमलावरों की मृतक से पहचान रही होगी। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें