फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: नौ साल के बच्चे के साथ कुकर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष की सजा, अर्थदंड भी लगाया

Thu, 09 Jun 2022 04:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक नौ साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने के आरोपी को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में तीन साल पहले तितावी थाना क्षेत्र के गांव में नौ साल के बच्चे के साथ कुकर्म के मामले में अभियुक्त को 20 साल की सजा सुनाई गई। विशेष पॉक्सो कोर्ट की न्यायाधीश आरती फौजदार ने फैसला सुनाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी प्रदीप बालियान ने बताया कि 12 अक्टूबर 2019 को थाना तितावी के एक गांव में घर मे अकेला पाकर बालक के साथ कुकर्म  किया गया था। परिजनों ने आरोपी  ललित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें: गर्मी ने किया बेहाल:  मेरठ में 26 साल में सबसे गर्म रहा जून का पहला सप्ताह, अन्य जिलों में भी बुरा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। प्रकरण की सुनवाई विशेष पॉक्सो कोर्ट की न्यायाधीश आरती फौजदार ने की। अभियुक्त को धारा 5/6पोक्सो एक्ट में 20 वर्ष की सजा व 25 हजार रुपये जुर्माना, धारा 377 में सात वर्ष की सजाा और पांच हजार रुपये का जुर्माना, धारा  452 में पांच वर्ष की सजा और तीन हजार रुपये  जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें