31 अक्टूबर को चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी रालोद
कहा कि डिफाल्टर चीनी मिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सर्वोदय योजना में सबका विकास किया जाएगा। सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी। पंचायती राज के तहत सभी अधिकार दिए जाएंगे, पश्चिम यूपी के अलावा बुंदेलखंड में भी हाईकोर्ट बेंच की स्थापना कराई जाएगी। 31 अक्टूबर को रालोद का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर मौजूदा सरकार की किसान और जनविरोधी नीतियों को लोगों से बताने का आह्वान किया।
जयंत चौधरी ने मोदी सरकार को पूंजीपतियों के रिमोट कंट्रोल की सरकार और यूपी की योगी सरकार को बिना कंट्रोल की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी ने जो वादे किए थे वह सब यादें झूठे निकले हैं। महंगाई पर रोक नहीं लगी, किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। उन्होंने लोगों से चौधरी चरण सिंह और अजीत सिंह की नीतियों पर चलकर सत्ता परिवर्तन करने का आह्वान किया। इस दौरान कई समाज के लोगों ने पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
जाहिर है रालोद की जिम्मेदारी अब जयंत चौधरी के कंधों पर है। ऐसे में वह अपने क्षेत्र की जनता को दिल जीतने की पुरजोर कोशिश करने में जुटे हैं। वहीं जयंत की रैली में भारी संख्या में लोगों की भीड़ नजर आई। हाल ही में बागपत के छपरौली में आयोजित कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।