फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सियासी हलचल तेज: अखिलेश यादव बोले- धर्म नहीं महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव

Thu, 11 Nov 2021 06:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

अखिलेश यादव ने गुरुवार को मुजफ्फरनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा यूपी में बिजली के इतने दाम बढ़ गए है कि लोगों को बिल देखते ही करंट लग जाता है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा धर्म नहीं महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की खुशहाली के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बिजली का बिल देखकर ही जनता को करंट लगता है। हम विकास के साथ गंगा-जमुनी तहजीब को बचाने के लिए भी काम करेंगे।

विज्ञापन


पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर पहुंचे अखिलेश यादव ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि 2022 के चुनाव में हमारा मुख्य मुद्दा किसानों की खुशहाली होगा। हम धर्म पर नहीं बेरोजगारी और महंगाई पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर की जमीन उपजाऊ है। यहां का किसान अपने हक के लिए लड़ता है तो किसान आंदोलन भी यहां होते हैं। किसान महापंचायत में 20 लाख की भीड़ संदेश दे चुकी है। यह गंगा-जमुनी के बीच का इलाका है। हम गंगा-जमुनी तहजीब को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। हम लोगों को जोड़ने का काम करते हैं तोड़ने का नहीं। 

यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ना मूल्य समय से मिले। डीजल और पेट्रोल के दाम कम हो, किसानों का खर्च घटे और आय बढ़े, इस पर काम करेंगे। योगी पलायन करके यहां न आए होते तो प्रदेश की जनता के साढ़े चार साल बर्बाद न होते। अखिलेश ने कहा कि हम छोटे दलों को साथ लेकर चल रहे हैं। कई दल साथ आ चुके हैं, आरएलडी से भी हमारा गठबंधन होगा। सलमान खुर्शीद की किताब को लेकर उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी से इनकार किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें

उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी बात का प्रापेगंडा कर सकती है। इस समय भाजपा का विजन केवल टेलीविजन है। हमारी योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं। बिजली के दाम इतने बढ़ा दिए है कि आम आदमी को बिल देखते ही करंट लगता है। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व विधायक पंकज मलिक, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, संयोजक सुधाकर कश्यप मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें