देवबंद में मां बाला सुंदरी देवी मेले में निरीक्षण दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते राज्यमंत्री बृ
- फोटो : DEVBAND
देवबंद। लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने बुधवार को श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। यहां सफाई व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। वहीं, अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया।
राज्यमंत्री बृजेश सिंह पूर्वाह्न 11 बजे श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां भगवती के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद एसडीएम दीपक कुमार, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी व नगरपालिका के ईओ डॉ. धीरेंद्र राय के साथ देवीकुंड सरोवर से निरीक्षण की शुरूआत की। देवीकुंड में भरी गंदगी पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए ईओ व सफाई निरीक्षण से नाराजगी जताई। हुनमान मंदिर के बाहर लगी टंकी खराब मिली। इसके बाद मेला परिसर में जगह-जगह गंदगी मिली। कई जगह प्रकाश व्यवस्था भी नहीं मिली। उन्होंने अधिकारियों से तीन मई से सभी व्यवस्था मुकम्मल बनाने के लिए निर्देशित किया। तीन मई को श्री महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर के अधिष्ठाता स्वर्गीय स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती की प्रथम पुण्यतिथि पर मेला पंडाल में समागम आयोजित होने वाला है। जिसमें प्रदेश सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे। इसलिए प्रशासन कार्यक्रम की तैयारी में जुट गया है। इस दौरान उनके साथ मेला चेयरमैन मनोज सिंघल, भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, राममोहन सैनी व आनंद वर्मा आदि मौजूद रहे।