फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के निर्णय के खिलाफ राज्य मंत्री आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सीएमओ का एमबीबीएस चिकित्सक के पर्चे पर ही ऑक्सीजन मिलेगी के निर्णय की चौतरफा निंदा हो रही है। जिला प्रशासन के इस निर्णय से जनमानस में असंतोष की स्थिति है। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने निर्णय की आलोचना की है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने निर्णय लिया है कि ऑक्सजीन गैस केवल उन्हीं मरीजों को मिलेगी, जिनका उपचार एमबीबीएस चिकित्सक कर रहे हैं। जिले में 80 प्रतिशत बीमारों का उपचार बीएएमएस चिकित्सक करते हैं। गरीब आदमी के पास न तो बड़ी फीस देने का पैसा है और न ही अप्रोच। ऐसे हालात में सीएमओ के आदेश की चौतरफा आलोचना हो रही है।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष तारिक कुरैशी का कहना है कि प्रशासन को व्यवहारिक निर्णय लेने चाहिए। सीएमओ का निर्णय जिले के हजारों उन लोगों की जान ले लेगा, जिनका उपचार ग्रामीण क्षेत्र के बीएएमएस चिकित्सक कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ के निर्णय को प्रदेश के राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने भी गलत बताया है। उन्होंने सीएमओ को लिखे पत्र में कहा है कि बीएएमएस चिकित्सक भी पंजीकृत हैं। उन्हें उपचार का अधिकार है। ऐसे में एमबीबीएस चिकित्सक से ही उपचार का निर्णय व्यवहारिक नहीं है। जिले में बडी संख्या में उपचार करा रहे लोगों को इससे झटका लगा है। सीएमओ को अपना निर्णय वापिस लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें