फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंत्री बनने के बाद अनिल कुमार बोले- जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा, अब जिले में हुए तीन मंत्री

Tue, 05 Mar 2024 07:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : योगी सरकार में मंत्री बनने के बाद अनिल कुमार ने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। अब मुजफ्फरनगर जिले में तीन मंत्री हो गए हैं।
विज्ञापन
मंत्री पद की शपथ लेते अनिल कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्हें जो भी जिम्मेदारी गई है, उसका पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पालन करेंगे। आमजन के हितों के लिए कार्य किया जाएगा। सरकार की योजनाओं का लाभ आम से आम आदमी तक पहुंचाने का काम करेंगे।

विज्ञापन


जिले में अब बालियान, अनिल और अग्रवाल मंत्री
प्रदेश सरकार में पुरकाजी विधायक अनिल कुमार को मंत्री बनाए जाने के बाद अब मुजफ्फरनगर जिले में तीन मंत्री हो गए हैं। केंद्र सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, प्रदेश सरकार में अनिल कुमार और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल हैं।

यह भी पढ़ें: मंत्रिमंडल का विस्तार: ऐसा है मंत्री अनिल कुमार का राजनीतिक सफर, परिवार से लेकर जानिए उनके बारे में सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हैं सरकार के मंत्री अनिल कुमार

नाम         अनिल कुमार, 48 वर्ष
पिता         मोतीराम
माता        भगवानदेई
पत्नी         वीरमति देवी
बेटियां       सिमरन, आस्था
शिक्षा        स्नातक
पता          अंकित विहार, मुजफ्फरनगर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें