रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान मंत्रालय की दौड़ में तीसरी बार पिछड़ गए। वरिष्ठता के आधार पर उन्हें ही मंत्री बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन एन वक्त पर रालोद अध्यक्ष ने पुरकाजी विधायक अनिल कुमार का नाम आगे बढ़ा दिया।
रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान पहली बार भारतीय किसान कामगार पार्टी के निकट पर वर्ष 1996 में खतौली से विधायक चुने गए थे। वर्ष 2002 में दूसरी बार जीते, तब मंत्रीमंडल में उनके शामिल की चर्चा शुरू हो गई थी। लेकिन एन वक्ता पर बघरा से चुनाव जीतीं अनुराधा चौधरी को मंत्रालय में ताजपोशी दी गई थी।