फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी 58 वर्षीय अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मोबाइल की मदद से मृतक की शिनाख्त कराकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह लगभग साढे नो बजे नई मंडी जानसठ रोड पुल के नीचे ट्रेन से टकराकर 58 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे को देखकर काफी लोग मौके पर एकत्र हो गए। यह जानकारी लोगों ने थाना जीआरपी को दी। आनन फानन में जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास किए। इस दौरान पुलिस को मृतक के पास से मोबाइल मिला। मोबाइल पर काल की गई तो नगर निवासी अशोक कुमार ने काल रिसिव की। पुलिस से जानकारी लेकर अशोक ने बताया कि मृतक उनका साढू शहर के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी भारत भूषण पुत्र आनंद सिंह है। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिजन तथा पड़ोसी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि भारत भूषण आमतौर पर सुबह के समय घर से कहीं जाने के लिए निकले थे। वह रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचे, इस बारे में सभी ने अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें