फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक से दिया महिला शिक्षा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सिद्धार्थ महाविद्यालय आखलौर खेड़ी का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को शिक्षा के प्रति निष्क्रियता की झलक दिखाई। महिलाओं को शिक्षित करने पर बल दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महाराज सिंह कॉलेज सहारनपुर की रसायन विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. दीपा चौहान ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार ने बच्चों को शिक्षा के प्रति लग्नशील बने रहने का आह्वान किया। वर्ष 2020-21 में अपनी कक्षाओं में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता चौधरी कल्लन सिंह व संचालन प्राची व जेबा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन डॉ. महक सिंह, प्राचार्य डॉ. केपी सिंह, अखिल चौधरी, रामशरण, गोपाल, सत्यपाल सिंह, रामपाल सिंह, महेंद्र सिंह जरावरे, रणजीत सिंह, चौधरी कालाराम, एसपी मौर्य, बलजोर सिंह, सोनिया त्यागी, दीपक कुमार, डिंपल, निरंजन, अनुराधा, प्रमोद शर्मा व सौरभ त्यागी आदि रहे।

सिद्धार्थ महाविद्यालय में पुरस्कृत मेधावी छात्र-छात्राएं- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें