फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। साखन कलां गांव से लापता युवक का शव गांव स्थित तालाब में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

साखन कलां गांव से एक युवक बृहस्पतिवार की दोपहर से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि गांव स्थित तालाब में एक शव पड़ा हुआ है। जानकारी मिलने पर पुलिस और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर उसकी पहचान के प्रयास कराए। जिसकी शनाख्त लापता विजेंद्र त्यागी के 30 वर्षीय पुत्र अमित त्यागी के रुप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा का कहना है कि शुरुआती जांच में प्रतीत हो रहा हैै कि नशे में वह तालाब में गिरा और डूबने से उसकी मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें