फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में 500 पौधों को लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर पौधरोपण किया। शिक्षकों ने छात्रों को पौधों को लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

श्रीराम कॉलेज के निदेशक गिरेंद्र गौतम ने बताया कि वृक्ष वैज्ञानिक रूप से स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। यह न केवल प्राणवायु प्रदान करते हैं, बल्कि पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित करने, जल संरक्षण और जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में छात्र वंशिका, मिठठू, प्रियम, अंश शर्मा, आयुष शर्मा, अंकुश, अफ्फान, प्रेरणा, आदित्य ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डॉक्टर संदीप कुमार, डॉक्टर मनोज कुमार, डॉक्टर रामदत्त शर्मा, साबिया परवीन, टिंकू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें